आरबीआई के गवर्नरों की सूची – List of RBI Governors
आज इस पोस्ट के माध्यम से हम रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नरों की सूची का अध्ययन करेंगे । इससे सम्बंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षायों में पूछे जाते हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई। रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं। यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।
List of RBI Governors
1 | सर ऑस्बॉर्न | 1 अप्रैल 1935 | 30 जून 1937 |
2 | सर जेम्स बैर्ड टेलर | 1 जुलाई 1937 | 17 फरवरी 1943 |
3 | सर सीडी देशमुख | 11 अगस्त 1943 | 30 जून 1949 |
4 | सर बेनेगल रामा राव | 1 जुलाई 1949 | 14 जनवरी 1957 |
5 | केजी अंबेगांवकर | 14 जनवरी 1957 | 28 जनवरी 1957 |
6 | एचवीआर इंगर | 1 मार्च 1957 | 28 फरवरी 1962 |
7 | पीसी भट्टाचार्य | 1 मार्च 1962 | 30 जून 1967 |
8 | एलके झा | 1 जुलाई 1967 | 3 मई 1970 |
9 | बीएन अधारकर | 4 मई 1970 | 15 जून 1970 |
10 | एस जगन्नाथन | 16 जून 1970 | 19 मई 1975 |
11 | एनसी सेन गुप्ता | 19 मई 1975 | 19 अगस्त 1975 |
12 | केआर पुरी | 20 अगस्त 1975 | 2 मई 1977 |
13 | एम नरसिम्हा | 3 मई 1977 | 30 नवंबर 1977 |
14 | डॉ. आईजी पटेल | 1 दिसंबर 1977 | 15 सितंबर 1982 |
15 | डॉ. मनमोहन सिंह | 16 सितंबर 1982 | 14 जनवरी 1985 |
16 | ए घोष | 15 जनवरी 1985 | 4 फरवरी 1985 |
17 | आनएन मलहौत्रा | 4 फरवरी 1985 | 22 दिसंबर 1990 |
18 | एस वेंकटरमन | 22 दिसंबर 1990 | 21 दिसंबर 1992 |
19 | सी. रंगराजन | 22 दिसंबर 1992 | 21 नवंबर 1997 |
20 | डॉ. बिमल जलान | 22 नवंबर 1997 | 6 सितंबर 2003 |
21 | डॉ. वाई वी रेड्डी | 6 सितंबर 2003 | 5 सितंबर 2008 |
22 | डी. सुब्बाराव | 5 सितंबर 2008 | 4 सितंबर 2013 |
23 | रघुराम राजन | 5 सितंबर 2013 | 4 सितंबर 2016 |
24 | उर्जित पटेल | 4 सितंबर 2016 | 11 दिसम्बर 2018 |
25 | शक्तिकांत दास | 12 दिसम्बर 2018 | पदधारी…* |
भारतीय रिज़र्व बैंक का पता:
द्वारा: प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक एवं सचिव
सचिव विभाग
भारतीय रिज़र्व बैंक
16वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन
शहीद भगत सिंह मार्ग
मुंबई – 400001
इसे भी पढ़ें :
2 thoughts on “आरबीआई के गवर्नरों की सूची | List of RBI Governors”