हरियाणा के प्रमुख खिलाड़ी | Famous Players Of Haryana
- खेल क्षेत्र में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने खेलकूद में विश्व स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के युवाओं में खेल के प्रति अत्यधिक रुचि, आकर्षण तथा उत्साह देखने को मिलता है। हरियाणा का राजकीय खेल कुश्ती है।
हरियाणा के प्रमुख खिलाड़ी
कपिल देव
- कपिल देव का जन्म 6 जनवरी, 1959 को हरियाणा में हुआ था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कपिल देव भारतीय टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं कप्तान रहे है।
- इन्होंने अपनी कप्तानी वर्ष1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतकर क्रिकेट जगत में इतिहास रचाथा।
- कपिल देव को“हरियाणा हरिकेन”के नाम से भी जाना जाता है।
- इन्होंने टेस्ट क्रिकेट मेंसर्वाधिक विकेट (434)लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया तथा वर्ष 1994 में क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया।
Read it also: कल्पना चावला का जीवन परिचय
मंसूर अली खान पटौदी
- मंसूर अली खान पटौदी का जन्म वर्ष 1941 में हुआ था। ये गुरुग्राम के समीप स्थितपटौदी रियासत के 9वें नवाबथे। इन्हे नवाब पटौदी तथा टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।
- ये एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे तथा इन्हें वर्ष 1961 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था।
विजेंद्र सिंह
- विजेंद्र सिंह भारत के प्रमुखमुक्केबाजहै। इन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2006 में कांस्य पदक, 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक तथा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
- इन्होंने विश्व चैम्पियनशिप 2009 में कांस्य पदक जीता था।
- विजेंद्र सिंह वर्ष 2009 से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
सुशील कुमार
- सुशील कुमार का जन्मनजफगढ़ के बापरोलामें 26 मई,1983 को हुआ। इनका संबंध कुश्ती से है।
- इन्होंने वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। येसतपाल पहलवान के शिष्यहै।
- इन्होंने वर्ष 2008 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक तथा 2012 में लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
सायना नेहवाल
- प्रसिद्ध भारतीयबैडमिंटनखिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म 1990 में हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ था।
- लंदन ओलंपिक 2012 में इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2009 में इन्होंने इंडोनेशिया ओपन जीता व दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
- ये विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
- इन्हें पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
साक्षी मलिक
- साक्षी मलिक का जन्म 3 सितम्बर, 1992 को हरियाणा केरोहतक जिले के मोखरानामक गांव में हुआ। इनका संबंध कुश्ती से है।
- इन्होंने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 1016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में 58 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीता था।
- भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली यह पहली भारतीय महिला पहलवान है।
- इन्होंने ग्लासगो में आयोजित 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 58 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता था।
- इन्होंने एशियन चैंपियनशिप, 2015(दोहा) में 60 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीता।
ममता खरब
- ममता खरब का जन्म 26 जनवरी, 1982 को हरियाणा के रोहतक जिलें में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्धहॉकी खिलाड़ीहै तथा पूर्व में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रही हैं।
- इन्होने वर्ष 2002 में ब्रिटेन के मैनचेस्टर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलो में निर्णायक गोल दागकर भारत को हॉकी के क्षेत्र में स्वर्ण पदक दिलाया।
- इन्हें भारतीय महिलाहॉकी टीम की गोल्डन गर्लभी कहा जाता है।
- भारत सरकार द्वारा इन्हे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 2002 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- ममता खरब को हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार भीम अवॉर्ड से वर्ष 2003 में सम्मानित किया गया।
दीपा मलिक
- दीपा मलिक का जन्म 30 सितम्बर,1970 को हरियाणा केसोनीपत जिले के भैंसवाल गांवमें हुआ।
- यह शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, तैराकी तथा मोटर रेसलिंग से संबंधित विकलांग भारतीय महिला खिलाड़ी है।
- इन्होंने वर्ष 2007 में ताइवान एवं 2008 में बर्लिन में जेवलिन थ्रो एवं तैराकी में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।
- खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 में इन्हे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इन्होंने वर्ष 2016 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पैरा–ओलंपिक खेल में शॉटपुट खेल प्रतिस्पर्धा में रजत(Silvar) पदक जीता।
गीता फोगाट
- गीता फोगाट का जन्मचरखी दादरी जिले के बलाली गांवमें 15 दिसम्बर, 1988 को हुआ था।
- गीता फोगाट ने पहलवानी का आरम्भिक प्रशिक्षण अपने पिता से तथा बाद में नेताजी सुभाष चन्द्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से लिया।
- इनके कैरियर की शुरुआत 2009 के कॉमनवेल्थ पहलवानी चैंपियनशिप से हुई।
- इन्होंने वर्ष 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण तथा वर्ष 2011 में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप लंदन में भी स्वर्ण पदक जीता।
- इनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड मेंदंगलफिल्म भी बनी है।
कविता दलाल
- कविता दलाल का जन्मजींद के जुलाना गांवमें 1983 में हुआ था। इनका उपनाम हार्ड केडी है।
- इन्हेभारत की प्रथम महिला रेसलर WWEहोने का दर्जा प्राप्त है।
- कविता दलाल वेटलिफ्टिंग, वुशू और मिश्रित मार्शल आर्ट में भी राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन रही है।
- वर्तमान में कविता“द ग्रेट खली कंपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट”के लिए फाइटिंग करती है।
हरियाणा के अन्य खिलाड़ी एवं संबंधित खेल
-
क्रिकेट
- वीरेंद्र सहवाग
- कपिल देव
- नवाब मंसूर अली खान पटौदी
- युजविंदर चहल
- जयंत यादव
- अजय रात्रा
- जोगिंदर शर्मा
- अजय जडेजा
- विजय यादव
- योगराज सिंह
- अशोक मल्होत्रा
- चेतन शर्मा
-
कुश्ती
- साक्षी मलिक
- सज्जन सिंह
- गीतिका जाखड़
- योगेश्वर दत्त
- मास्टर चंदगीराम
- रमेश कुमार
- कृष्ण गोदारा
- सुमन कुंडू
- ओमप्रकाश नरवाल
- रोहताश सिंह दहिया
- गीता फौगाट
- बबीता फौगाट
- विनेश फौगाट
- नेहा राठी
- धर्मेंद्र दलाल
- लीला राम
-
कब्बड़ी
- राममेहर
- शेर सिंह शेड
- रामसिंह थार्डक
- ब्रह्मप्रकाश शेड बेनीवाल
-
मुक्कबाजी
- विजेंद्र सिंह बेनीवाल
- मनोज कुमार
- विकास कृष्ण यादव
- सुनील कुमार
- अखिल कुमार
- जितेन्द्र कुमार
- दिनेश कुमार
- कैप्टन हवा सिंह
- जगदीश सिंह
- जयभगवान
- संदीप गालेन
- गिरवर सिंह
- अजमेर सिंह
- परमजीत समोता
- कविता चहल
-
एथलेटिक्स
- गीता जुत्सी
- कैप्टन हवा सिंह
- पूनम तनेजा
- सुरेश यादव
- करण सिंह
- सबर अली
- चंद्रपाल राठी
- कैप्टन मेहताब सिंह
- सतबीर सिंह
- भारतेन्दु सिंह
-
वॉलीबॉल
- बल्लू
- दलेल सिंह
- मेहर सिंह
- बलकार चौहान
- प्रवीण मलहान
- ईश्वर सिंह
- सूबे सिंह
-
जूडो
- सतीश कुमार
- नरेंद्र
- मंजीत नांदल
-
बॉडी बिल्डिंग
- ठाकुर अनूप राठी
-
हॉकी
- रानी रामपाल
- ममता खरब
- भूपिंदर कौर
- प्रीतम ठाकरान
- कुलदीप सिवाच
- सुमन बाला
- जसजीत कौर हांडा
- सुरिंदर कौर
- संदीप सिंह
- प्रीतम रानी सिवाच
- सीता गोसाईं
- संदीप गोसाईं
- अनिल नंदाल
- सरदारा सिंह
- ऋतु रानी
-
जिम्नास्टिक
- सुनीता शर्मा
- संध्या
- निर्मल गुलिया
- सीमा पूनिया
-
भाला फेंक
- नीरज चोपड़ा
-
तैराकी
- प्रशांत कर्मकार
-
रोलर स्केटिंग
- मिलन प्रीत सिंह
-
बैडमिंटन
- साइना नेहवाल
- केशव मलिक
-
डिस्कस थ्रोअर
- सीमा पूनिया
- कृष्णा पूनिया
-
पेराओलंपिक्स
- अमित सरोहा
हरियाणा के खिलाड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न
- हरियाणा का राजकीय खेल क्या है?
उत्तर — कुश्ती।
- भिवानी बॉक्सिंग क्लब की स्थापना किसने की थी?
उत्तर — जगदीश सिंह ने।
- बॉक्सिंग का पॉवर हाउस हरियाणा के किस नगर को कहा जाता है?
उत्तर — भिवानी।
- कपिल देव का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर — हरियाणा।
- प्रसिद्ध नवाब मंसूर अली खान पटौदी का कार्य क्षेत्र क्या था?
उत्तर — खेल(क्रिकेट)।
- मास्टर चंदगीराम और रमेश कुमार का संबंध किस खेल से था?
उत्तर —कुश्ती।
- गीता फौगाट किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — कुश्ती।
- हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता जुत्सी किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — दौड़(एथलेटिक्स)
- ठाकुर अनूप सिंह किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — बॉडी बिल्डिंग से।
- संदीप सिंह किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — हॉकी।
- हरियाणा के सतीश कुमार किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — जूडो।
- योगेश्वर दत्त किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — कुश्ती से।
- सुनीता शर्मा, संध्या और निर्मल गुलिया किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — जिम्नास्टिक्स।
- हरियाणा का लीलाराम प्रसिद्ध है, क्योंकि इन्होंने —
उत्तर — राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता।
- रियो ओलंपिक वर्ष 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का जन्म हरियाणा के किस गांव में हुआ था?
उत्तर — मोखरा, रोहतक।
- भारत के मुक्केबाज़ी में सर्वप्रथम ओलंपिक पदक किसने जीता था?
उत्तर — विजेंदर सिंह ने।
- कपिल देव की कप्तानी में किस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता?
उत्तर —वर्ष 1983 में।
- प्रशांत कर्मकार किस खेल से संबंधित है?
उत्तर — स्विमिंग।
- कैप्टन हवा सिंह किस खेल से संबंधित थे?
उत्तर — मुक्केबाज़ी से।
- नीरज चोपड़ा किस खेल से जुड़े हैं?
उत्तर — भाला फेंक।
- हार्ड केडी के नाम से किस महिला खिलाड़ी को जाना जाता है?
उत्तर — कविता दलाल।
- गीता फोगाट का जन्म हरियाणा के किस गांव में हुआ?
उत्तर — बलाली,चरखी दादरी।
- विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है?
उत्तर — सायना नेहवाल।
- भारतीय महिला हॉकी टीम की गोल्डन गर्ल किसे कहा जाता है?
उत्तर — ममता खरब को।
- मंजीत नांदल किस खेल से जुड़े हैं?
उत्तर — जूडो।
Read it also: