प्राचीन भारत का इतिहास | Ancient Indian History MCQs Quiz in hindi
प्राचीन भारत का इतिहास-1
1. सर्वप्रथम भारत को इंडिया नाम से किसने संबोधित किया था ?
उत्तर.यूनानियों ने
2. चावल के साक्ष्य हमें कहां से प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर.रंगपुर एवं लोथल से
3. वर्धन वंश की राजधानी क्या थी ?
उत्तर. थानेश्वर
4. मेसोपोटामिया का अर्थ क्या है ?
उत्तर. दो नदियों के बीच की भूमि
5. चाक का आविष्कार किस काल में हुआ था ?
उत्तर. नवपाषाण काल में
6. श्रीनगर की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर. अशोक ने, वितस्ता नदी के तट पर
7. महावीर के 11 शिष्य क्या कहलाते थे ?
उत्तर. गणधर
8. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे अधिक दक्षिणी पुरास्थल कौन सा था ?
उत्तर. दाईमाबाद, अहमद नगर, महाराष्ट्र
9. होयसल वंश की राजधानी क्या थी ?
उत्तर. द्वार समुद्र
10. गंगो की प्रारंभिक राजधानी क्या थी ?
उत्तर. कोलर
11. चौथी बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई थी ?
उत्तर.कनिष्क
12. पृथ्वीराज रासो के रचयिता कौन है ?
उत्तर.चंद्रवरदाई
प्राचीन भारत का इतिहास | Ancient Indian History MCQs Quiz in hindi
13. साख्य दर्शन के प्रवर्तक कौन थे ?
उत्तर. कपिल मुनि
14. चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत कब आया था ?
उत्तर. 630 से 644 ईसवी के बीच
15. समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी कौन था ?
उत्तर. चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)
16. जैन धर्म के दो संप्रदाय कौन-कौन से थे ?
उत्तर. श्वेतांबर और दिगंबर
17. आग का आविष्कार किस काल में हुआ था ?
उत्तर. पुरापाषाण काल में
18. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे अधिक पूर्वी पुरास्थल कौन सा था ?
उत्तर. आलमगीरपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश
19. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना गया है ?
उत्तर. सरस्वती नदी को
20. गहड़वाल वंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर. चंद्रदेव
21. मनुस्मृति किस वंश के समय में लिखी गई थी ?
उत्तर.शुंग वंश के समय में
22. महावीर का प्रथम अनुयाई कौन था ?
उत्तर.महावीर का दामाद जमाली
23. सेनवंश का संस्थापक कौन था ?
उत्तर. सामंत सेन
24. गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर. शुद्धोधन
25. चोल वंश का अंतिम राजा कौन था ?
उत्तर. राजेंद्र तृतीय
ANCIENT HISTORY IN ENGLISH
Read it also:
2 thoughts on “प्राचीन भारत का इतिहास-1”